हजारीबाग, जुलाई 24 -- बरही प्रतिनिधि। सिक्किम के नामची जिले के झोलुंगे के सामरदुंग में टनल निर्माण कार्य में लगे बरही के कोल्हुआकला पंचायत के तिलैया बस्ती के पोकलेन आपरेटर जागेश्वर ठाकुर उम्र 45 वर्ष पिता स्व हेमन ठाकुर की टनल ढहने से मंगलवार को मौत हो गई। सिक्किम से जागेश्वर ठाकुर का शव शुक्रवार को उनके गांव तिलैया बस्ती पहुंचेगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सिक्किम टनल हादसे के बाद रनिया में मातम, आज पहुंचेगा दोनों मजदूरों का शवट्नल निर्माण कार्य और मृत्यु जागेश्वर ठाकुर अपने घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे और छह सदस्यों के परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी सिक्किम के टनल हादसे में हुई मौत से परिजनों पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है, वहीं उनके गांव तिलैया बस्ती में मातम पसरा है। जागेश्वर ठाकुर सिक्किम में जल विद्यु...