आज तारापुर में 11 से 3 बजे तक गुल रहेगी बिजली
मुंगेर, मई 16 -- तारापुर,निज संवाददाता। विद्युत पावर स्टेशन तारापुर में शनिवार को मेंटेनेंस कार्य के कारण चार घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। कनीय अभियंता विद्युत तारापुर धर्मवीर कुमार ने बताया कि पावर हाउस में ब्रेकर लगेगा और हाइटेंशन विद्युत तार को दुरुस्त करने के लिए विशेष मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। बताया कि यह कार्य शनिवार की सुबह 11 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान तारापुर विद्युत पावर स्टेशन से जुड़े तारापुर, संग्रामपुर, लखनपुर और लौना फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के दौरान हाइटेंशन तार की मरम्मत एवं आवश्यक तकनीकी सुधार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: आज ढाई घंटे बिजली गुल रही
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.