आज तहसील में भाकियू किसान क्रांति धरना-प्रदर्शन
मेरठ, अप्रैल 2 -- मिलक टेहरकी मार्ग पर लम्बे समय से हो रहे जलभरव के विरोध में शुक्रवार को भाकियू किसान क्रांति के पदाधिकारी तहसील में धरना प्रदर्शन करेंगे। संगठन के जिला अध्यक्ष निखिल राव ने बताया कि ग्राम पंचायत मिलक में टेहरकी मार्ग पर इस समय बुरी तरह से पानी भरा हुआ है, जिससे आम जनता एवं किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि कुछ ही दिन पहले उक्त मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य कराया गया था, लेकिन पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण का कार्य नहीं किया गया। इसी समस्या को लेकर तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.