गोपालगंज, फरवरी 19 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्नातक सत्र 2025-29 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। सूचना के अनुसार शुक्रवार तक परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे। जयप्रकाश विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में गुरुवार को छात्रों की भारी भीड़ देखने को मिली। गोपालगंज जिले में आठ कॉलेजों में स्नातक की पढ़ाई होती है। परीक्षा फॉर्म भरने और पंजीयन पत्र प्राप्त करने के लिए गुरुवार को सुबह नौ बजे से ही डिग्री कॉलेजों के काउंटरों पर लंबी कतारें लग गईं। विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देशानुसार सेमेस्टर-1 के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित तिथि तक परीक्षा फॉर्म भरना अनिवार्य किया गया है। अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण छात्र-छात्राएं किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए समय से पहले कॉलेज पहुं...