मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर। एमआईटी समेत सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक सातवें सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म 19 फरवरी तक भरा जाएगा। बिहार इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय ने इसकी अधिसूचना जारी की है। विश्वविद्यालय ने सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वह 21 फरवरी तक छात्रों के परीक्षा फॉर्म जमा कर दें। छात्र परीक्षा फॉर्म सही तरीके से भरें। एक बार फार्म भरने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जाएगा। छात्रों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह इस परीक्षा में पिछले सेमेस्टर के विषय नहीं भरें। छात्रों को जिन विषयों में दोबारा परीक्षा देनी है, उसके लिए परीक्षा फॉर्म बाद में भरा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.