किशनगंज, नवम्बर 7 -- पोठिया। निज संवाददाता पहले के चुनाव व अब के चुनाव व चुनाव प्रचार में काफी बदलाव हुआ है। चुनाव लड़ने का अंदाज भी बदल चुका है। अतीत को याद करते हुए प्रखंड पोठिया के कस्बाकलियागंज पंचायत के तैयबपुर बाजार निवासी गोबिंद लाल यादव (90) बताते हैं पहले प्रत्याशी में अपनापन, सादगी और सच्चाई आज भी याद आता है। उस दौर का चुनाव प्रचार भले ही साधनों की दृष्टि से सीमित था, लेकिन उसमें लोकतंत्र की आत्मा और जनभावना की गहराई झलकती थी। आज तकनीकी प्रगति ने चुनाव को आधुनिक जरूर बना दिया है, परंतु पुराने समय की वह आत्मीयता और सादगी आज भी लोगों के दिलों में जीवंत है। आज जहां चुनाव प्रचार में सोशल मीडिया, डिजिटल पोस्टर, बड़े-बड़े मंचों का बोलबाला है, वहीं पहले चुनाव प्रचार पूरी तरह जनसंपर्क और आपसी भरोसे पर आधारित हुआ करता था। उस दौर में न तो मो...