हरिद्वार, मई 16 -- ऊर्जा निगम रविवार को उपसंस्थान ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में चार घंटे की बिजली कटौती करेगा। इससे क्षेत्र की करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित होगी। दिन में लोगों के काम प्रभावित होंगे। विद्युत लाइन निर्माण काम के लिए सप्लाई बंद की जाएगी। रविवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारी उपसंस्थान ट्रांसपोर्ट नगर और पोषित पांच फीडर सराय, ट्रांसपोर्ट नगर, रघुनाथ मॉल, गंगा प्रदूषण और मनचंदा हर्बल को मरम्मत काम के लिए सुबह 10 बजे बंद करेगा।

बिजली सप्लाई बाधित होने वाले क्षेत्र इस दौरान 11 केवी सराय फीडर पर विभाजित विद्युत लाइन का निर्माण किया जाएगा। बिजली सप्लाई बाधित होने से क्षेत्र के सराय, राज लोक कॉलोनी, हरिलोक कॉलोनी, गायत्री विहार, दक्ष एनक्लेव, संदेश विहार, रतन विहार, शांति विहार, रुकमणि गार्डेन, सब्जी मंडी क्षेत्र, जुर्स कंट्री, इक्कड़ क...