नई दिल्ली, जून 21 -- उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (UBT) खेमे में राजनीतिक संकट अब चरम पर पहुंच गया है। पार्टी के छह सांसदों के बागी हो जाने की अटकलें तेज हो गई हैं और सूत्रों के अनुसार, आज इन बागी सांसदों द्वारा दल-बदल की औपचारिक घोषणा किए जाने की पूरी संभावना है। बागी सांसद जनता के सामने अपना पक्ष रखते हुए ठाकरे परिवार के नेतृत्व से अलग होने के पीछे की सारी वजहें भी विस्तार से बताएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज दिल्ली में एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बागी सांसद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से हुई अपनी मुलाकात की तस्वीरें, वीडियो और सौंपा गया पत्र सार्वजनिक करेंगे। साथ ही वे ठाकरे परिवार की विचारधारा से भटकने का आरोप लगाते हुए अलग होने के कारणों को खुलकर रखेंगे।बागी गुट में शामिल छह सांसद इस प...