भागलपुर, मई 4 -- भागलपुर से बलराम मिश्र की रिपोर्ट विक्रमशिला सेतु का स्लैब गिरने का प्रभाव टीएमबीयू की परीक्षाओं पर भी पड़ा है। परीक्षा विभाग ने सोमवार को होने वाली सभी तरह की परीक्षाएं रद कर दी है। यह निर्णय विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए लिया है। पुल का स्लैब गिरने की वजह से नवगछिया की तरफ से परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया है। यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु हादसा : नवगछिया-भागलपुर के बीच स्टीमर सेवा होगी शुरू यह भी पढ़ें- स्नातक के नामांकन शेड्यूल के लिए होगी बैठक यह भी पढ़ें- एक्सपेंशन ज्वाइंट में गैप, विक्रमशिला सेतु का हिस्सा कैसे गंगा में समाया; यूपी ब्रिज कंस्ट्रक्शन ने बनाया था

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...