मधुबनी, मार्च 13 -- मधुबनी,एक संवाददाता। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार तथा निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण, पटना के निर्देशानुसार जिला नियोजनालय मधुबनी द्वारा 14 मार्च को सुबह 10:30 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), झंझारपुर परिसर में जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस जॉब कैंप में देश की कई प्रसिद्ध कंपनियाँ भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने कौशल और योग्यता के आधार पर बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकें। जिला नियोजनालय की ओर से इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे जॉब कैंप में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.