पीलीभीत, मार्च 28 -- गोमती दर्शन यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों ने गोमती के उद्गम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दस दौरान पूरे दिन तैयारियां चलती रही। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कलीनगर प्रमेश कुमार ने साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। वहीं, उद्गम स्थल पर साफ-सफाई का कार्य लगातार जारी रहा, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अधिकारियों ने कहा कि यात्रा को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएंगी। कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, बैरिकेडिंग और अन्य जरूरी इंतजाम भी सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इस दौरान एसड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.