संतकबीरनगर, अगस्त 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद में मंगलवार को 03 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। स्पोर्ट्स स्टेडियम में उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। सीएम खलीलाबाद और मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन को लेकर अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। विधायक अनिल त्रिपाठी व गणेश चौहान ने पहुंच कर व्यवस्था का हाल जाना। कमिश्नर और डीआईजी ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर निर्देश दिए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 03 बजे जिले में आएंगे। उनका हेलीकाप्टर स्टेडियम परिसर में बने हेली पैड पर उतरेगा। यह भी पढ़ें- 210 परियोजनाओं का लोकार्पण व...