बक्सर, दिसम्बर 12 -- युवा के लिए --- तैयारी उच्च माध्यमिक विद्यालय अहिरौली में 442 परीक्षार्थी होंगे उच्च माध्यमिक विद्यालय जासो में 293 अभ्यर्थी भाग लेंगे बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले के आठ केंद्रों पर शनिवार को नवोदय विद्यालय नामांकन प्रवेश की परीक्षा आयोजित की जाएगी। कक्षा छह में नामांकन के लिए कुल 2655 छात्र-छात्राओं ने आवेदन दिया है। इन सभी की परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। एमपी हाई स्कूल में दो प्रखंड के बच्चे भाग लेंगे। जिसमें डुमरांव से 373, चक्की से 93 इस तरह से कुल 466 परीक्षार्थी इस केंद्र पर परीक्षा देगें। वहीं बीबी हाई स्कूल में सदर प्रखंड के 411 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। इंदिरा हाई स्कूल में नावानगर प्रखंड के 263 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग हिस्सा लेंगे। राज्य संपोषित उच्च विद्...