आज जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस
मधुबनी, जून 27 -- मधुबनी,प्रधान संवाददाता । बिहार सरकार के निर्देश पर प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले 'पंचायत विकास दिवस' के तहत रविवार को मधुबनी जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा, भविष्य की विकास योजनाओं की रूपरेखा तथा स्थानीय जरूरतों के अनुरूप कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। डीएम आनंद शर्मा ने पंचायत विकास दिवस के सफल आयोजन को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10-12 बजे तक पंचायत सरकार भवन,सामुदायिक भवन अथवा अन्य निर्धारित सार्वजनिक स्थलों पर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जिले के प्रभारी मंत्री और सचिव आज आएंगे नवादाबेन गांव इस बार पंचायत विकास दिवस का मुख्य विषय "मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.