आज जिलेभर में मनाई जाएगी बकरीद,मस्जिदों व ईदगाहों में अदा होगी विशेष नमाज
गुमला, मई 27 -- गुमला प्रतिनिधि। मुस्लिम धर्मावलंबियों का प्रमुख त्योहार ईद उल अजहा (बकरीद) जिलेभर में गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पिछले कई दिनों से मुस्लिम बहुल इलाकों में त्योहार की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। बाजारों और मुहल्लों में रौनक बढ़ गई है। लोग कुर्बानी के लिए बेहतर और तंदुरुस्त खस्सी की व्यवस्था करने में जुटे रहे। यह भी पढ़ें- ईद की नमाज के लिए मस्जिदों में तैयारियां पूरीविशेष नमाज का आयोजन बकरीद के अवसर पर जिले के विभिन्न मस्जिदों, ईदगाह और मदरसा में विशेष नमाज अदा की जाएगी। शहर में कुल 13 स्थानों पर नमाज का आयोजन होगा। नमाज का सिलसिला सुबह 5.30 बजे से शुरू हो जाएगा। निर्धारित समय के अनुसार मदरसा इस्लामिया फैजेआम और मस्जिद रजा ए मुस्तफा में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.