बक्सर, मार्च 16 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिप्र। कला व संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को आयोजित 36 वां जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन होगा। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह छह बजे सभी नगर निकाय व पंचायत स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम होगा। इसके बाद प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह 07 बजे जिला मुख्यालय स्थित मुख्य प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। वहीं सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक मनरेगा अंतर्गत निर्मित 108 खेल मैदानों में स्थानीय स्तर पर प्रचलित विभिन्न खेलों का आयोजन होगा। दोपहर एक बजे सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर और शाम में चार बजे नगर भवन में केक कटिंग के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.