आज जिला पंचायत सभागार में होगी शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी
बलरामपुर, अगस्त 19 -- बलरामपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से बुधवार को जिला पंचायत सभागार में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम दोपहर एक बजे शुरू होगा। इसमें जिलेभर के शिक्षक और शिक्षामित्र शामिल होंगे। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी एवं संघ के संरक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी, प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा और राष्ट्रीय संगठन मंत्री अर्जुन सिंह रहेंगे। संगोष्ठी में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, शिक्षकों की समस्याओं, उनके समाधान और विभागीय मुद्दों पर चर्चा होगी। जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, मंडलीय मंत्री मंगलदेव मिश्रा समेत पदाधिकारियों ने शिक्षकों से समय से पहुंचने की अपील की है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.