हरदोई, मई 2 -- हरदोई। बिजली विभाग जिंदपीर चौराहा क्षेत्र में जर्जर लाइन और पोल बदलने का काम करेगा। इस कारण रविवार को सुबह छह बजे से 10 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। विभाग ने बताया कि इस दौरान 33/11 केवी उपकेंद्र कोयलाबाग से पोषित 11 केवी फीडर 'पुलिस लाइन' की आपूर्ति बाधित रहेगी। जेल रोड, स्टेशन रोड और जिंदपीर चौराहा के आसपास के इलाकों में करीब चार घंटे तक बिजली नहीं आएगी। यह भी पढ़ें- आज कई इलाकों की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...