मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में स्नातक की छठी मेरिट लिस्ट सोमवार को जारी की जाएगी। इसकी जानकारी डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि छात्रों को जो एडिट का विकल्प दिया गया था, उसमें 22 हजार से अधिक छात्रों ने विषय और कॉलेज को बदला है। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि छठे मेरिट लिस्ट में 50 हजार से अधिक छात्रों के नाम होंगे। छात्रों को दाखिले के लिए लगभग एक हफ्ते का समय दिया जाएगा। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि इसके बाद अब कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...