मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि में पीजी में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट शुक्रवार को जारी होगी। कुलपति के आदेश के बाद डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया दूसरी मेरिट लिस्ट में 684 छात्रों के नाम हैं। इस लिस्ट वाले छात्रों का दाखिला होली के बाद होगा। उम्मीद है कि पांच या छह मार्च से दाखिला शुरू हो जाए। बताया कि दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले लेने के लिए एक हफ्ते समय दिया जाएगा। इसके बाद जिन छात्रों के पेंडिंग रिजल्ट क्लीयर हुए हैं उनके लिए पोर्टल खोला जाएगा। पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर 6700 छात्रों का पीजी में नामांकन लिया गया था। पीजी में 11 हजार सीटों पर दाखिला लिया जाना है। दाखिले के लिए 22 हजार 562 छात्रों ने आवेदन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.