कानपुर, जून 9 -- कानपुर देहात, संवाददाता। ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची को राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम रुप दे दिया है। मतदाता सूची आज जारी की जायेगी। इसे जिला मुख्यालय के अलावा सभी ब्लॉक कार्यालय और पंचायत भवनों पर भी उपलब्ध कराया जायेगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंच स्थानी अजीत पाण्डेय ने बताया कि 10 जून को पंचायत मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। लंबे समय से इसका इंतजार किया जा रहा था। पंचायतों की मतदाता सूची में इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता के लिये एक यूनिक नंबर भी जारी किया है। बुधवार को सूची जिला मुख्यालय के साथ ही ब्ल्ॉाक और पंचायत कार्यालयों में भी प्रकाशित होगी। यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची आज होगी जारी यह भी पढ़ें- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम सूची का आज होगा प्रकाशन यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव क...