संतकबीरनगर, दिसम्बर 22 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निर्वाचक नामावली की अनन्तिम मतदाता सूची मतदाताओं के अवलोकन के लिए सोमवार को जारी की जाएगी। इसके निरीक्षण की अवधि 24 से 30 दिसम्बर की निर्धारित की गई है। इसी बीच दावे और आपत्तियां दर्ज होंगी। 31 दिसम्बर से 06 जनवरी तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण होगा। सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 6 फरवरी, 2026 को अन्तिम प्रकाशन कराया जाएगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पं.) एडीएम जय प्रकाश ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के अनन्तिम मतदाता सूची के का प्रकाशन सोमवार को कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अनन्तिम मतदाता सूची के निरीक्षण के लिए 24 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक की अवधि निर्धारित की गयी है। इसी बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.