आज जारी होगी टीजीटी के लिए परीक्षा जनपद की सूचना
प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से तीन और चार जून को होने जा रही प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर शनिवार को जारी की जाएगी। चयन आयोग के उपसचिव और पीआरओ डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध लिंक पर जाकर परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि यह परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। प्रवेश पत्र इसी वेबसाइट पर 30 मई से डाउनलोड किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों को वैध प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। 2022 में 3539 पदों के सापेक्ष विज्ञापन में 868531 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा तीन व चार जून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.