चाईबासा, अप्रैल 23 -- चाईबासा, संवाददाता। कोल्हान विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर हमारा पॉवर, हमारा प्लानेट थीम के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाना तथा सतत जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज वैश्विक चुनौती बन चुका है और इससे निपटने के लिए हर व्यक्ति को अपने स्तर पर प्रयास करने होंगे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने, पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर गुमला पॉलिटेक्निक में जागरूकता कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डॉ. रंजीत कर्ण ने अपनी शुभकामना द...