नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- Janmashtami shayari in hindi 2 line: आज 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी है। जन्माष्टमी का त्योहार हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। देश भर में यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन जन्माष्टमी के पावन पर्व की धूम मथुरा-वृंदावन और द्वारका में देखने लायक होती है। इस दिन भक्त दिन भर उपवास रखते हैं और रात 12 बजे लड्डू गोपाल के जन्म के बाद पंचामृत से अभिषेक कराकर माखन-मिश्री का भोग लगाते हैं। इस दिन निशिता काल यानी मध्यरात्रि पूजा मुहूर्त का विशेष महत्व है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मध्यरात्रि में हुआ था। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा और सेवा करने के साथ ही लोग अपनों को इस खास दिन की बधाई भी देते हैं। आप भी इन चुनिंदा शायरी से अपनों को भेज स...