आज जनसुनवाई करेंगी राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष
कानपुर, जुलाई 8 -- कानपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली की अध्यक्ष विजया रहाटकर गुरुवार को सुबह 11 बजे से सर्किट हाउस के नवीन सभागार में जनसुनवाई करेंगी। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं, शिकायतों एवं प्रकरणों को सुना जाएगा। प्राप्त शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। जनसुनवाई के दौरान उप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगी। यह भी पढ़ें- Kannauj News: 10 जुलाई को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, सुनेंगी महिलाओं की शिकायतें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.