हाथरस, अप्रैल 24 -- हाथरस। मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित ने शुक्रवार को श्याम बिहारी गुप्ता अध्यक्ष उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग एवं रमाकान्त उपाध्याय सदस्य की पूरी टीम संयुक्त रुप से जनपद की गौशालाओं का भ्रमण एवं गौ संरक्षण एवं अनुश्रवण समिति के अधिकारियों पदाधिकारियों के साथ गौ संरक्षण एवं अनुश्रवण समिति विषयक बैठक आयोजित की जानी है। यह बैठक दोपहर तीन बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथि एवं समय से 10 मिनट पूर्व समस्त सूचनाओं सहित बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- गोवंशों की सेवा एवं संरक्षण में कोई कमी न आने पाए:शुक्ल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...