मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे के सीसीएम (मुख्य वाणिज्य पदाधिकारी) गुरुवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन का निरीक्षण करेंगे। इसको लेकर जंक्शन प्रबंधन द्वारा साफ-सफाई के साथ ही अन्य स्तरों पर विशेष तैयारी की जा रही है। विशेष ट्रेन से सीसीएम के दोपहर में पहुंचने की संभावना है। यहां निरीक्षण के अलावा अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पाटलिपुत्र जंक्शन के लिए रवाना हो जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...