अमरोहा, मार्च 31 -- वित्तीय वर्ष के समापन को देखते हुए मंगलवार को महावीर जयंती के सार्वजनिक अवकाश के बावजूद जनपद के सभी रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहेंगे। शासन के निर्देश पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बैनामा व अन्य विलेखों का पंजीकरण सामान्य दिनों की तरह किया जा सकेगा। एआईजी स्टांप अनूप सिन्हा ने बताया कि 31 मार्च यानी वित्त वर्ष का अंतिम दिन होने के कारण शासन ने कार्यालय खोलने के आदेश दिए हैं। इससे राजस्व लक्ष्यों को पूरा करने और अंतिम समय में रजिस्ट्री कराने वाले आवेदकों को सुविधा मिलेगी। उधर, वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन के चलते कलक्ट्रेट, विकास भवन, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग सहित तमाम दफ्तर भी खुले रहेंगे। विभागों में अधिकारी-कर्मचारी फाइलों में लक्ष्यों को पूरा करने में जुटे रहे। किस मद में कितना बजट आवंटित हुआ, कितना खर्च हुआ कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.