बलिया, दिसम्बर 31 -- बलिया। विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया है कि सिकंदरपुर तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्र के 33 केबीए फीडर का ब्रेकर बदलने का कार्य 31 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक प्रस्तावित है। ऐसे में इन फीडरों से आपूर्ति होने वाले शहरी और ग्रामीण इलाकों की आपूर्ति उक्त समय में बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली कटौती के दौरान वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों से काम चलाकर विभागीय कार्य में सहयोग की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.