गढ़वा, फरवरी 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शनिवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। 23 फरवरी को होने वाले चुनाव में प्रचार थमने के साथ ही जिलांतर्गत तीनों शहरी निकायों गढ़वा नगर परिषद, श्रीबंशीधर नगर और मझिआंव नगर पंचायत में भोंपू का शोर थम जाएगा। गढ़वा नगर परिषद में कुल 21 वार्ड हैं। नगर परिषद क्षेत्र में 42 मतदान केंद्र बनाये गए है। वहीं श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत में कुल 17 वार्ड के लिए 30 मतदान केंद्र व मझिआंव नगर पंचायत में कुल 12 वार्ड के लिए 17 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। गढ़वा नगर परिषद में कुल 34 हजार 347 मतदाता हैं। उनमें से 17 हजार 570 पुरूष और 16 हजार 777 महिला मतदाता हैं। वहीं श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत अंतर्गत कुल 26 हजार 946 मतदाता हैं। उनमें 13 हजार 749 पुरूष व 13 हजार 197 महिला हैं। उसके अलावा मझिआंव नगर पंचायत अंतर्गत 15 हजार 266 मतद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.