बुलंदशहर, मार्च 12 -- वलीपुरा स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से पोषित नैथला फीडर क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। फीडर पर लाइनों के सुदृढ़ीकरण और नए इंफ्रास्ट्रक्चर को जोड़ने के लिए विभाग ने चार घंटे का शटडाउन लेने का निर्णय लिया है। सहायक अभियंता वीके वर्मा ने बताया कि यहां लाइन से जुड़े सभी विद्युत परिवर्तकों (ट्रांसफार्मरों) को अब अलग से बनाई गई नई लाइन से जोड़ा जाना है। इस तकनीकी कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। इस दौरान नैथला फीडर के तहत शटडाउन रहेगा। अफसरों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पेयजल के साथ अन्य जरूरी कार्यों को सुबह 10 बजे से पहले ही निपटा लें। मरम्मत कार्य पूरा होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...