मिर्जापुर, मार्च 3 -- विंध्याचल। चंद्र ग्रहण के कारण मंगलवार को मां विंध्यवासिनी का कपाट शाम को तीन बजे से शाम को सात बजे तक बंद रहेगा। इस आशय की जानकारी श्री विंध्य पण्डा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने दी है। उन्होंने बताया कि ग्रहण के कारण मंदिर का कपाट चार घंटे बंद रहेगा। इस दौरान मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन नहीं होगा। मंदिर परिसर में पुरोहित केवल भजन कीर्तन करेंगे। उन्होने बताया कि संध्या आरती का समय पूर्ववत सात बजे रहेगा। आरती के बाद मंदिर का कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए खोल दिया जाएगा।शयन आरती अपने पूर्व के समय पर ही होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.