मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण के लिए होने वाले एनआई कार्य को लेकर गुरुवार को कई ट्रेनों का परिचालन देरी से और परिवर्तित मार्ग से होगा। मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस चार घंटे देरी से खुलेगी। कटिहार-दिल्ली चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस कटिहार से सवा घंटे देरी से खुलेगी। बुधवार को संबलपुर से चलने वाली मौर्य एक्सप्रेस और बरौनी-बान्द्रा अवध एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से चली। डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुलतानपुर-वाराणसी-छपरा के रास्ते हुआ।गुरुवार को ललितग्राम से चलनेवाली वैशाली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी। दरभंगा से खुलने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी-बनारस-प्र...