अररिया, दिसम्बर 6 -- अररिया। रविवार को रेलवे द्वारा नए ट्रांसमिशन लाइन बनाए जाने के कारण 33 केवी गुणवंती फीडर बंद रहेगा। इस कारण हांसा विद्युत शक्ति उपकेंद्र से सभी 11केवी फीडर में सुबह 5 बजे से नौ बजे तक चार घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी रानीगंज के सहायत विद्युत अभियंता ने देते हुए उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे अपना दैनिक कार्य समय से निपटा लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...