नवादा, फरवरी 18 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। साल 2026 का मुबारक महीना रमजान अब बस दहलीज पर है। जैसे-जैसे चांद की तारीख करीब आ रही है, नवादा जिले में उत्साह और ऊर्जा का माहौल है। जिले के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में तैयारियां अपने शबाब पर हैं। चांद रात बुधवार को संभावित है। इसके साथ ही रमजान शुरू हो जाएगा। चांद नजर आने के बाद उसी रात से तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी, जबकि चांद दिखने की सूरत में गुरुवार को पहला रोजा रखा जाएगा। किन्हीं कारणों से 18 फरवरी को चांद नजर नहीं आया, तो फिर पहला रोजा 20 फरवरी को होगा। साथ ही, शाबान का महीना 30 दिनों का होगा। इस साल रमज़ान का यह पाक महीना 19 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक रह सकता है। पहला रोजा करीब 12 घंटे 49 मिनट का होगा जबकि अंतिम 13 घंटे 32 मिनट का होगा। करीब 11 साल बाद इस बार रोजेदारों पर मौसम क...