बरेली, मार्च 19 -- ईद-उल-फितर की तारीख को लेकर लोगों की निगाहें आज चांद के दीदार पर टिकी हैं। दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने बताया कि चांद देखने का एहतमाम किया जाएगा। चांद नजर आ जाता है तो 20 मार्च को ईद मनाई जाएगी, वरना 21 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। दरगाह आला हजरत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि सज्जादानशीन ने कहा कि चांद नजर नहीं आने की स्थिति में 20 मार्च को रमजान का आखिरी जुमे जुमा तुल विदा की नमाज अदा की जाएगी। शहर की ईदगाहों, दरगाहों, खानकाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज के समय पहले ही तय कर दिए गए हैं। मुख्य नमाज बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह 10:30 बजे होगी। नासिर कुरैशी ने बताया कि सबसे पहले बाजार संदल खां स्थित दरगाह वली मियां की चांद मस्जिद और साहूकारा की मदीना मस्जिद में सुबह 6:40 ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.