देवरिया, जून 28 -- देवरिया,निज संवाददाता। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जिले में विशेष अभियान चलाया जायेगा, इसमें 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों रोगी दवाई पिलाई जायेगी। इसकी जागरूकता को शनिवार को जीआईसी से रैली निकाली गयी। सदर सांसद ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें 5 वर्ष तक के 5.68 लाख बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जायेगी। अभियान की निगरानी को 286 सुपरवाइजर तैनात किये गये हैं। शनिवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से जागरूकता रैली को सदर सांसद शशांक मणि ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जिलाधिकारी आवास, सिविल लाइन रोड, बस स्टैंड होते हुए सीएमओ कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान : छह लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक मुख्य रैली के माध्यम से लोगों को पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को प...