आज चतरा आएंगे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो
चतरा, जुलाई 20 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो 20 जुलाई को चतरा दौरे पर रहेंगे। पार्टी नेता उनके स्वागत और कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। इस दौरान वे जिले के पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ डी एम एफ टी हॉल में महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीति तथा बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा होगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार सुदेश महतो कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सुझाव लेंगे। साथ ही जिले में बढ़ते भ्रष्टाचार, प्रशासनिक कार्यशैली तथा आम जनता से जुड़े विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की जाएगी।आजसू जिलाध्यक्ष शिवलाल दांगी ने जिले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.