आज घर से छाता लेकर निकलें, उत्तर में ऑरेंज और दक्षिण में येलो अलर्ट: बिहार मेंआंधी-बारिश लाएगी राहत
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मई 20 -- बिहार के ज्यादातर जिलों में बुधवार को आंधी-बारिश आसार हैं। उत्तर बिहार के लिए ऑरेंज और दक्षिण बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम का मिजाज बदलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने उत्तर-मध्य एवं उत्तर-पूर्व भाग के जिलों में गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा और कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। वहीं उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व भाग के एक-दो जिलों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश होने के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिम भाग के रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद जिले में पछुआ चलने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होगा। शेष भाग के जिलों में पूरवा चलने से बारिश होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.