लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह किया जाएगा। कार्यक्रम कैंप कार्यालय गोशाला, मिल रोड पर सायं चार बजे से शुरू होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और नगरवासियों को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। समारोह में भाजपा के नवागत जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नगरवासी भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...