आज गोरखपुर आएंगे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल
गोरखपुर, जुलाई 12 -- गोरखपुर। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सोमवार को गोरखपुर आएंगे। वह 14 को गोरखपुर से हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके आगमन को लेकर तेलंगाना के लोकभवन से मिनट्स जारी हो गया है। राज्यपाल सोमवार को अपराह्न तीन बजे सरस्वती विद्या मंदिर, आर्यनगर में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे। वहां से शाम 4:20 बजे निकलकर उद्यमी व समाजसेवी अतुल सराफ के गोलघर स्थित आवास पर पहुंचेंगे। वहां अतुल सराफ के पिता बालकृष्ण सराफ को श्रद्धांजलि देंगे। वहां से शाम पांच बजे निकलकर उद्योगपति व समाजसेवी तनुज जालान के नकहा स्थित आवास पर पहुंचेंगे और उनके पिता ओम प्रकाश जालान को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.