सीवान, अप्रैल 1 -- पूर्व विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि बिहार में आज गरीबों, दलितों व वंचित तबकों पर हमले तेज हो गए हैं। सत्ता के संरक्षण में दमन व अन्याय की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रशासनिक मशीनरी का इस्तेमाल आम जनता की आवाज दबाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह समय डरने का नहीं, बल्कि संगठित होकर संघर्ष करने का है। पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि किसानों, मजदूरों व मेहनतकश तबकों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। एक तरफ महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है, वहीं दूसरी तरफ गरीबों को उनकी जमीन व आजीविका से बेदखल किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.