देहरादून, अप्रैल 19 -- Chardham Yatra Starts: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आज से आगाज हो रहा है। दोपहर 12.15 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे और फिर 12.35 पर यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने 'प्लास्टिक मुक्त चारधाम यात्रा' का संकल्प जताते हुए कहाकि इस प्रण को जनांदोलन बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने अपने कैंप कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान प्लास्टिक पर नियंत्रण के लिए कई जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने प्लास्टिक कचरे को रोकने के लिए पूरे प्रदेश में मनी बैक पॉलिसी लागू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा रूट की ग्राम पंचायतों तथा अन्य संस्थाएं ड्रोन के माध्यम से कूड़े एवं प्लास्टिक कचरे पर रोकथाम क...