आगरा, अप्रैल 18 -- निबंधन विभाग की नई व्यवस्था 19 अप्रैल अक्षय तृतीय से आगरा समेत नौ जिलों में लागू होने जा रही है। रविवार को भी रजिस्ट्री होगी और तहसील सदर स्थित उप निबंधक प्रथम का कार्यालय खुलेगा। वहीं प्रतिदिन उप निबंधक द्वितीय के कार्यालय में दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक तक बैनामा होंगे। यह व्यवस्था कामकाजी लोग जो कार्य दिवस में व्यस्तता के कारण रजिस्ट्री या शादी का पंजीकरण नहीं करा पाते हैं। उन्हें अब सहूलियत दी गई है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन योगेश कुमार ने बताया कि रविवार को सुबह दस से पांच बजे तक उप निबंधक प्रथम का कार्यालय खुलेगा और रजिस्ट्री होगी। यह प्रक्रिया क्रमवार बैनामा कार्यालयों पर लागू होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.