आज खुलेगा एआरटीओ कार्यालय, होगी स्कूल वाहनों की फिटनेस
मथुरा, अगस्त 30 -- परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों की फिटनेस को लेकर चलाए जा रहे 15 दिवसीय मिशन सेफ स्कूल-2.0 अभियान के तहत जिले भर में स्कूल वाहनों की फिटनेस चेक की जा रही है। इसको लेकर रविवार को एआरटीओ कार्यालय खुलेगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) नीतू सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में स्कूली वाहनों की शत प्रतिशत फिटनेस, परमिट एवं सुरक्षा मानकों के भौतिक चेकिंग के लिये 15 दिवसीय अभियान मिशन सेफ स्कूल 2.0 चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले भर के स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत वाहनों के फिटनेस, परमिट एवं सुरक्षा मानकों की भौतिक चेकिंग कराई जा रही है। इस लक्ष्य को शत-प्रतिशत को पूरा करने को लेकर 30 अगस्त-रविवार को साप्ताहिक अवकाश में भी कार्यालय प्रतिदिन की भांति खुला रहेगा। सभी निरीक्षक, पटल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.