मुंगेर, मार्च 23 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। तीन दिनों के लगातार अवकाश के बाद मुंगेर विश्वविद्यालय मुख्यालय एवं उसके सभी संबद्ध कॉलेज सोमवार (23 मार्च) से पुनः खुल जाएंगे।गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में 20 मार्च से ईद पर्व को लेकर अवकाश घोषित था। 20 व 21 मार्च को ईद अवकाश तथा 22 मार्च रविवार व बिहार दिवस के कारण अवकाश घोषित था। ऐसे में अब सोमवार से एक बार फिर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियां पटरी पर लौटेंगी।----------------------------------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...