आजमगढ़, सितम्बर 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। बैंक कर्मियों के तीन दिवसीय हड़ताल के चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि रविवार को बैंक कर्मियों के अवकाश निरस्त कर दिये गए हैं। छुट्टी के दिन भी पूरे दिन बैंक खुले रहेंगे। हड़ताल के चलते उपभोक्ताओं की असुविधा न हो इसको ध्यान में रखते हुए डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रखने का निर्देश दिया गया है। बैंक कर्मियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग और अन्य लंबित मुद्दों के निस्तारण की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ( यूएफबीयू ) आह्वान पर बैंक कर्मियों ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल कर रहे हैं। बैंक कर्मियों की सोमवार से बुधवार तक तीन दिवसीय हड़ताल से बैकिंग सेवाओं पर असर पड़ेगा। जमा-निकासी, खाता खुलवाना और अन्य कार्य प्रभावित होंगे。 यह भी पढ़ें- आज खुले रहेंगे बैं...