आज खुली रहेंगी बैंकों की 312 शाखाएं
जौनपुर, सितम्बर 27 -- जौनपुर, संवाददाता। बैंक कर्मियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को देखते हुए रविवार को भी बैंक खोलने का निर्णय लिया गया है। रविवार को बैंकिंग से जुड़े सभी कार्य अन्य कार्यदिवसों की तरह ही होंगे। प्रशासन ने हड़ताल के दौरान किसी को आकस्मिक जरूरतों में भी धन मिल सके इसके लिए रणनीति बनाया है। जिले की 312 शाखाओं में हड़ताल होनी है, इसलिए इन सभी शाखाओं को रविवार के दिन भी खोलने का निर्देश मिला है। हालांकि निजी बैंक यानी जो हड़ताल में शामिल नहीं हैं वह रविवार को नहीं खुलेंगे। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर बैंककर्मी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार, मंगलवार और बुधवार को हड़ताल पर रहेंगे। यह भी पढ़ें- आज खुले रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी बैंकिंग काम ऐसे में ग्राहकों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.