फिरोजाबाद, फरवरी 27 -- होली के त्यौहार के बीच में तीन मार्च को बैंक की छुट्टी घोषित की गई है, ताकि होली के त्योहार के बीच में कर्मचारी परेशान न हों। वहीं तीन मार्च की छुट्टी के चलते 28 फरवरी शनिवार को बैंक विधिवत खोलने के निर्देश जारी किए हैं। खाताधारकों के लिए भी यह राहत की खबर है। रविवार से बुधवार तक की चार दिन की छुट्टियां हैं। इसके चलते खाता धारक बैंक संबंधी जरूरी कार्य शनिवार को ही निबटा लें। प्रमुख सचिव एसवीएस गंगाराव ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि तीन मार्च को निगेशियेबुल इनसाइमेंट एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश के चलते 28 फरवरी को सभी बैंक एवं कोषागार खुले रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...